कब रिटायर होंगे CJI गवई, कौन होंगे SC के अगले चीफ जस्टिस, जानें सब कुछ

कब रिटायर होंगे CJI गवई, कौन होंगे SC के अगले चीफ जस्टिस, जानें सब कुछ

Supreme Court CJI: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वह भारतीय न्यायपालिका के अगले प्रमुख बनने की लाइन में प्रबल दावेदार माने जा रहें है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की नियुक्ति को मंजूरी मिलती है।

Supreme Court CJI: केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपको बता दें कि CJI बीआर गवई अगले महीने 23 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJI बीआर गवई को अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने के लिए संबंधित पत्र शुक्रवार तक मिल जाने की संभावना है।

कौन हो सकता है अगला CJI

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वह भारतीय न्यायपालिका के अगले प्रमुख बनने की लाइन में प्रबल दावेदार माने जा रहें है।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत की नियुक्ति को मंजूरी मिलती है तो वह अगले महीने 24 नवंबर को SC के चीफ पद को ग्रहण कर सकते हैं। जस्टिस सूर्यकांत 9 फरवरी 2027 तक यानी करीब 15 महीने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहेंगे।

क्या है पूरी प्रक्रिया यहां समझें

प्रक्रिया ज्ञापन के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति ट्रांसफर और प्रमोशन के नियम निर्धारित करने वाले दस्तावेजों में कहा गया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश की नियुक्ति होनी चाहिए, जिन्हें पद धारण करने के लिए उपयुक्त समझा जाए।

इसके लिए केंद्रीय कानून मंत्री भारत केचीफ जस्टिस से उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए उचित समय पर सिफारिश मांगेंगे। परंपरा के अनुसार, उत्तराधिकारी के नियुक्ति के लिए सिफारिश मांगने से संबंधित पत्र मुख्य न्यायाधीश के 65 साल की आयु होने पर रिटायरमेंट से एक महीने पहले भेजा जाता है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com