उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक, हिमाचल-कश्मीर में पारा माइनस में, ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, और गिरेगा तापमान

उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक, हिमाचल-कश्मीर में पारा माइनस में, ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, और गिरेगा तापमान

North India Winter: हिमाचल के जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग भी जमाव बिंदु से 3.2 डिग्री नीचे रहा।

North India Winter: उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत मैदानी क्षेत्रों में सिहरन बढ़ा दी है। 

हिमाचल के जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग भी जमाव बिंदु से 3.2 डिग्री नीचे रहा।

मैदानी इलाकों में सामान्य से नीचे पारा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण अब ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते हल्का कोहरा भी दिखने लगा है। 

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नवंबर के मध्य तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 36 घंटे देश के कई हिस्सों में मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेंगे। उत्तर-पूर्व मानसून की सक्रियता के कारण दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बादलों की गरज और भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 

7 से 8 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में और 8 से 10 नवंबर के दौरान केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहने की भी संभावना है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com