Top Stories
धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा |
रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत

रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत

मीरजापुर, 26 नवंबर (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित गैपुरा चौकी से करीब पांच सौ मीटर उत्तर रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार रात बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा 28 वर्षीय युवक पुल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बारात में शामिल लोगों में शोक छा गया।

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के चैनपट्टी भीखीपुर गांव निवासी अंशुल यादव बुधवार रात करीब दस बजे बाइक से खम्हरिया दमुआन गांव में बारात में शामिल होने जा रहा था। बाइक रतन यादव चला रहा था। रतन के मुताबिक, ओवरब्रिज की टर्निंग पर बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पीछे बैठा अंशुल पुल के नीचे जा गिरा।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंशुल को पीएचसी सर्रोई पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. पुनीत अग्रवाल ने हालत गंभीर देख उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, कलना गहरवार और आसपास के ग्रामीणों ने ओवरब्रिज पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लगातार हादसों के बावजूद रेलवे विभाग की ओर से डिवाइडर पर जाली नहीं लगवाई जा रही है। चौकी प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com