• Home  
  • NHAI का गज़ब कारनामा, घर के बीच से निकाल दिया फ्लाईओवर
- ब्रेकिंग न्यूज़ - वायरल न्यूज़

NHAI का गज़ब कारनामा, घर के बीच से निकाल दिया फ्लाईओवर

महाराष्ट्र के नागपुर में NHAI का एक पुल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां घर के बीच से ही फ्लाईओवर को निकाल दिया गया है। जो अब विवादों में आ गया है। हमारे देश में कुछ भी हो सकता है। कहीं 90 डिग्री एंगल वाला पुल बना दिया जाता है, तो कहीं घर के […]

महाराष्ट्र के नागपुर में NHAI का एक पुल चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां घर के बीच से ही फ्लाईओवर को निकाल दिया गया है। जो अब विवादों में आ गया है। हमारे देश में कुछ भी हो सकता है। कहीं 90 डिग्री एंगल वाला पुल बना दिया जाता है, तो कहीं घर के बीच से ही फ्लाइओवर निकाल दिया जाता है। जी,हां हम मजाक नहीं कर रहे हैं।

998 करोड़ की लागत

दरअसल नागपुर के ग्रेट नाग रोड पर अशोक सर्किल के पास एक फ्लाइओवर की बीम घर की बालकनी के ऊपर से निकल रही है। जैसे ही इसकी वीडियो सामने आई तो लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यह फ्लाईओवर इंदौर और दीघोरी के इलाके को आपस में जोड़ता है।

घर की निकाली गलती

NHAI के अधिकारियों का कहना है कि जब फ्लाइओवर बन रहा था तो उस दौरान कोई समस्या नहीं थी। क्योंकि उस समय घर और फ्लाईओवर के बीच डेढ़ मीटर का अंतर था और बालकनी बाद में बनाई गई है। वहीं नगर निगम का कहना है कि प्रोजेक्ट बनाते समय उनके साथ सलाह नहीं ली गई और घर भी अतिक्रमण घोषित नहीं है तो इसे तोड़ना संभव नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.