• Home  
  • PM Modi ने बिहार से भरी हुंकार, 13000 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा- घुसपैठियों को निकालकर रहेंगे
- टॉप स्टोरीज - बिहार

PM Modi ने बिहार से भरी हुंकार, 13000 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा- घुसपैठियों को निकालकर रहेंगे

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार को 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। पीएम मोदी का चौथा बिहार दौरा बिहार के चुनावी साल में यह उनका चौथा दौरा है, इस नजर […]

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार को 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा।

पीएम मोदी का चौथा बिहार दौरा

बिहार के चुनावी साल में यह उनका चौथा दौरा है, इस नजर से पीएम मोदी के इस दौरे को बहुत अहम माना जा रहा है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे।

घुसपैठियों पर होगी बड़ी कार्रवाई

PM ने कहा- हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।

6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन

पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया। PM मोदी गयाजी से बेगूसराय के लिए निकले हैं। वे यहां गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।

6 लेन गंगा पुल से क्या होगा फायदा

पीएम मोदी 6-लेन गंगा पुल (औंटा–सिमरिया) का उद्घाटन करेंगे। इससे बिहार की कनेक्टिविटी को एक नई रफ्तार मिलेगी और लाखों लोगों को राहत भी मिलेगी।

तीर्थयात्रियों को होगा लाभ

₹1871 करोड़ की लागत से बने इस पुल की कुल लंबाई 8.15 किमी है। भारी वाहनों की दूरी 100 किमी तक घटेगी। उत्तर और दक्षिण बिहार को सीधा जोड़ने का काम करेगा। मोकामा–बेगूसराय के बीच आसान होगा सफर। सिमरिया धाम व दिनकर जी की जन्मभूमि तक बेहतर पहुंच। सिमरिया धाम तक तीर्थयात्रियों की पहुंच होगी आसान। लोगों का समय और ईंधन की बचत होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.