• Home  
  • दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, सुहावना रहेगा मौसम
- दिल्ली

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, सुहावना रहेगा मौसम

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। […]

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली की हवा में सुधार

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा और वायु गणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.