Russia Earthquake: रूस में दूसरे दिन भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रूस के कुरिल आईलैंड्स पर सुबह-सुबह यह झटके महसूस किए गए। लोगों में दहशत का माहौल है, रुस में भूंकप के बाद अमेरीका और जापान भी अलर्ट मोड पर है। आज भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई है और इसकी गहराई समुंद्र तल से 10 किलोमीटर थी।
अमेरिका, जापान में सुनामी का अलर्ट
कल यानि 30 जुलाई 2025 को रूस के कामचटका में 8.7 की तीव्रता से भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे था, जिसके बाद सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका और जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि इस भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
कई लोग हुए थे घायल
भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, एक फुटेज में एक इमारत जोर-जोर से हिलती दिख रही है। वही रूस की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि रूस के सुदूर पूर्व में तट के पास भूकंप के बाद कई लोग घायल हो गए हैं।