Saifni: मंगलवार- बाढ़ से प्रभावित गन्ना किसानों को राहत पहुंचाने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए आज गन्ना विभाग और राणा शुगर ग्रुप के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का दौरा किया।
फसल को बचाने का उपाय
इस दौरान रामपुर गन्ना समिति के चेयरमैन विवेक पांडे ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें जल्द से जल्द गन्ने की बंधाई करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को समझाया कि बंधाई करने से फसल को गिरने से बचाया जा सकता है और इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
किसान कीटनाशक का करें इस्तेमाल
उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाढ़ के पानी के कारण गन्ने की फसल में कोई रोग लगता है, तो किसान तुरंत कीटनाशक का इस्तेमाल करें ताकि फसल को बचाया जा सके। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, गन्ना समिति के सचिव कृष्ण गोपाल गौतम, राणा शुगर ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट अमर शर्मा, उप गन्ना प्रबंधक अनुज आर्य, अनुभव शर्मा, शिवौतार यादव, इरशाद अंसारी, छोटे अंसारी, श्रीराम सुपरवाइजर और संजीव सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।