• Home  
  • Shooting in US: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गोलीबारी में दो की मौत, छह घायल
- विदेश

Shooting in US: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गोलीबारी में दो की मौत, छह घायल

Shooting in US: अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स शहर में एक गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) के अनुसार, यह घटना सोमवार को तड़के करीब 1 बजे 14वें प्लेस और ग्रिफिथ एवेन्यू […]

Shooting in US: अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स शहर में एक गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) के अनुसार, यह घटना सोमवार को तड़के करीब 1 बजे 14वें प्लेस और ग्रिफिथ एवेन्यू के पास हुई। उस समय वहां कई पार्टियां चल रही थीं।

प्राइवेट पार्टी थी जो अधिकृत नहीं

लॉस एंजिल्स पुलिस (एलएपीडी) के अधिकारियों ने रविवार देर रात 50 से ज़्यादा लोगों की एक पार्टी में एक व्यक्ति को अंदर जाते देखा। यह एक प्राइवेट पार्टी थी जो अधिकृत नहीं थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने पार्टी बंद करवा दी और एक व्यक्ति को बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कुछ घंटों बाद, जब वहां गोलीबारी की सूचना मिली, तो पुलिस दोबारा उसी जगह पहुंची और देखा कि आठ लोगों को गोली लगी थी। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 52 साल की एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों में छह लोग शामिल हैं, जिनकी उम्र 26 से 62 साल के बीच है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

चार लोगों की मौत

अधिकारियों ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है और यह भी नहीं बताया कि गोलीबारी की वजह क्या थी; जांच अभी जारी है। इससे पहले शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने बताया कि मोंटाना राज्य के एनाकोंडा शहर के एक बार में गोलीबारी हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से दी गई।

संदिग्ध की पहचान माइकल पॉल के रुप में हुई

गोलीबारी मोंटाना राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में स्थित एनाकोंडा शहर के ‘द आउल बार’ में हुई। एनाकोंडा-डियर लॉज काउंटी के कानून प्रवर्तन केंद्र ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि संदिग्ध की पहचान माइकल पॉल ब्राउन के रूप में हुई है।

पोस्ट में बताया गया है, “आपको सूचित किया जाता है कि गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हथियारबंद और खतरनाक है। अधिकारियों ने फेसबुक पर संदिग्ध की तस्वीर जारी की और लोगों से कहा कि वे स्टंपटाउन इलाके और उसके आस-पास से दूर रहें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.