• Home  
  • Tiranga Yatra: चांदनी चौक में निकली तिरंगा यात्रा, चारों ओर बिखरा देशभक्ति का जलवा
- दिल्ली

Tiranga Yatra: चांदनी चौक में निकली तिरंगा यात्रा, चारों ओर बिखरा देशभक्ति का जलवा

Tiranga Yatra: ऐतिहासिक चांदनी चौक तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया, जब सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में निकली विराट तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत किया। लालकिले की प्राचीर से शुरू होकर फतेहपुरी तक पहुंचे इस भव्य आयोजन में सैकड़ों व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा, कामगार और स्थानीय निवासी उमड़े। फूलों […]

Tiranga Yatra: ऐतिहासिक चांदनी चौक तिरंगे के रंग में रंगा नज़र आया, जब सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में निकली विराट तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत किया। लालकिले की प्राचीर से शुरू होकर फतेहपुरी तक पहुंचे इस भव्य आयोजन में सैकड़ों व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा, कामगार और स्थानीय निवासी उमड़े।

फूलों की वर्षा और जयघोष के साथ स्वागत

चारों ओर लहराते तिरंगों, गूंजते देशभक्ति नारों और ढोल-ताशों की धुनों ने पूरे इलाके को देश के सम्मान और एकता के उत्सव में बदल दिया। मार्ग के दोनों ओर से फूलों की वर्षा और जयघोष के साथ स्वागत हुआ, जबकि यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा महिलाओं द्वारा गर्व से उठाया गया 100 फीट लंबा तिरंगा, जिसने पूरे वातावरण को अद्भुत ऊर्जा से भर दिया।

भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान

अपने संबोधन में प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गहरे सम्मान और अटूट निष्ठा का प्रतीक है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान” अभियान को नई गति देने का प्रयास भी। उन्होंने जोर दिया कि देशभर का व्यापारी वर्ग स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

चांदनी चौक की यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि भारत के गौरव, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का जीवंत संदेश बनकर पूरे देश में प्रेरणा का संचार कर गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.