• Home  
  • मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर क्राइम से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
- उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर क्राइम से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Saifni: ​उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति फेज- 05” के विशेष अभियान के दृष्टिगत, सैफनी थाना के महिला सुरक्षा दल ने क्षेत्र की छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। यह विशेष कार्यक्रम ग्राम जटपुरा के शान्ति देवी जूनियर हाई स्कूल में आयोजित किया गया। ​ ऑनलाइन धोखाधड़ी से खुद को […]

Saifni: ​उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति फेज- 05” के विशेष अभियान के दृष्टिगत, सैफनी थाना के महिला सुरक्षा दल ने क्षेत्र की छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। यह विशेष कार्यक्रम ग्राम जटपुरा के शान्ति देवी जूनियर हाई स्कूल में आयोजित किया गया। ​

ऑनलाइन धोखाधड़ी से खुद को कैसे बचाएं

महिला सुरक्षा दल ने स्कूल की छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के उपाय विस्तार से समझाए। उन्हें बताया गया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कैसे करें और किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी से खुद को कैसे बचाएं। ​कार्यक्रम के दौरान, महिला सुरक्षा दल ने छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।

कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूकता

इनमें मुख्य रूप से शामिल थे: ​1930: साइबर क्राइम, ​1090: वीमेन पॉवर लाइन,​181: महिला हेल्प लाइन, ​112: पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098: चाइल्ड लाइन, ​108: एम्बुलेंस सेवा, ​102: स्वास्थ्य सेवा, ​1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ​टीम ने उन्हें महिला संबंधी अपराधों और उनके कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें।

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य

साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ​जागरूकता अभियान के समापन पर, छात्राओं को “मिशन शक्ति फेज- 05” से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत करना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.