Vadodara Bridge Collapses: गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गई, वहीं एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं। 45 साल पुराना यह ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र को जोड़ता था।
पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।
गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया।
इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं।
कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे… pic.twitter.com/4uZxnZDXE9
— Congress (@INCIndia) July 9, 2025
कांग्रेस ने X पर पोस्ट में कहा कि वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया। हादसे में कई गाड़ी नदी में गिर गई, जिसके चलते कुछ लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल हुए हैं। कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ये हादसा ‘गुजरात मॉडल’ के नाम पर हुए जमकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है।
गुजरात मॉडल भ्रष्टाचार का दूसरा नाम- सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी हादसे पर दुख जताया और कहा कि वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया। कई गाड़ी नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवारों को हमारी संवेदनाएं। खोखला ‘गुजरात मॉडल’ भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है।
इससे पहले गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि गंभीरा पुल का एक स्लैब ढह जाने से कुछ गाड़ियां महिसागर नदी में गिर गईं। महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है।
इस पुल का निर्माण 1985 में हुआ था। मंत्री ने कहा, “घटना के वास्तविक कारण की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर पहुंचने और हादसे के कारण की जांच का निर्देश दिया है। करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और यह गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है।