Yami Gautam: यामी गौतम ने टीवी से लेकर बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है। उन्हें बड़े पर्दे पर जमकर प्यार मिला। यामी गौतम के इस किस्से के बारे में ज्यादा लोगों को शायद न पता हो, लेकिन यामी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और जमकर काम किया। 2009 में यामी ने ‘ये प्यार ना होगा कम’ मशहूर शो में काम किया था। इस शो में उनके साथ अनुपमा फेम अनुज कपाड़िया यानी गौरव खन्ना लीड रोल में नजर आए थे।
Ek Brahman ka Ladaka aur Ek kayastha ki ladakee khabar paki hai 🥰
“Yeh Pyar Na Hoga Kam” pic.twitter.com/oHTV5Qjc9M
— Kashika Daksh (@daaksh__K) April 21, 2025
‘ये प्यार ना होगा कम’ 28 दिसंबर 2009 से 2 सितंबर 2010 तक ऑन एयर हुआ था। इसमें यामी गौतम और गौरव खन्ना लीड किरदारों में थे। शो की कहानी दो अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक बैकग्राउंड से आए दोनों लीड किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार में पड़ जाते हैं और साथ रहने के लिए सामाजिक रूढ़ियों से जूझते हैं। गौरव ने अबीर बाजपेयी का किरदार निभाया था, जबकि यामी ने लहर माथुर का किरदार निभाया था।
छोटे पर्दे पर गौरव-यामी का रोमांस
शो की कहानी के मुताबिक, अबीर (गौरव खन्ना) घर का लाड़ला बेटा है, जिसे लाड़-प्यार से पाला गया है और लहर अपने परिवार की एक लाड़ली और स्वतंत्र बेटी है। इस कहानी ने दर्शकों को खूब इंस्पायर्ड किया और यह टेलीविजन पर एक पॉपुलर शो बन गया। यामी के किरदार को घर-घर में पसंद किया गया था। उनकी खूबसूरती पर फैन्स फिदा हो गए थे। उस दौरान सोशल मीडिया का जमाना तो नहीं था, लेकिन की दिलचस्प कहानी के चलते इसकी चर्चा होती ही रहती थी।